ग्राम समाचार,पाकुड़। महेशपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में विगत रविवार को जमीन संबंधित विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की हुई घटना को लेकर महेशपुर थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम पक्ष के वादिनी सादेमुन बीबी कानीझाड़ा गांव निवासी ने महेशपुर थाने में दिए गए लिखित आवेदन में रामपुर गांव के हालिम शेख, कामरुल शेख, खुशी शेख पर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर देने, सोने का रिंग छीन लेने एवं छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इस घटना में तीन लोग जख्मी हुए. वादिनी सादेमून बीबी के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में उपरोक्त तीन नामजद आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 354बी, 379, 324, 326, 307 34 के तहत थाना कांड संख्या 102/20 दिनांक 6/7/20 दर्ज किया गया है। वही घटना को लेकर दूसरे पक्ष के वादी अब्दुल हलीम देशरामपुर गांव निवासी ने महेशपुर थाने में दिए लिखित आवेदन में रामपुर गांव निवासी दोस मोहम्मद, चापतुडा गांव निवासी, बुद्धू शेख, मुरारोई गोपालपुर निवासी बबलू शेख, अली शेख, बुलेट शेख, हाबीबुल शेख, बैतूल शेख, मुसर्रफ शेख रामपुर गांव निवासी समेत दस अज्ञात लोगों पर एक मत होकर गाली गलौज एवं मारपीट करने तथा गले से चांदी का चेन छीन लेने का आरोप लगाया है। वादी अब्दुल हलीम के लिखित आवेदन के आधार पर महेशपुर थाने में उपरोक्त आठ नामजद तथा दस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 324, 326, 379, 509 के तहत थाना कांड संख्या 103/20 दिनांक 6/7/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उधर महेशपुर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें