ग्राम समाचार, पाकुड़।लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मासपाड़ा एवं जामकुंदर गांव के 600पहाड़ियां दीदी को जेएसएलपीएस के माध्यम से बुधवार को मड़वा बीज का वितरण किया गया।एफटीसी रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि मड़वा इस तरह का बीज है जिसमें बहुत ज्यादा प्रोटीन होता है,इसका खेती भी धान जैसा होता है।वहीं गांवों के कुछ लोगों ने बताया कि आज से लगभग 25साल पहले लिट्टीपाड़ा प्रखंड में भी मड़वा की खेती होता था,लेकिन समय के साथ धीरे धीरे किसान लोग इसका खेती करना छोड़ दिया और चावल खाना ज्यादा पसंद करने लगे।लेकिन जेएसएलपीएस के माध्यम से एक बार पुनः इसका शुरुवात की गई,क्योंकि मड़वा बीज कुपोषित के साथ लड़ने के लिए बहुत ही लाभदायक है।।मौके पर कुणाल कर्मकार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
ग्राम समाचार, जितेन मंडल लिट्टीपाड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें