Pakur News: मंडल कारा का उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

ग्राम समाचार, पाकुड़। जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने सोमवार को मंडलकारा पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल अधीक्षक प्रमोद दास से मंडल कारा में बंद कैदियों की संख्या की जानकारी ली। कितने कैदी महिला - पुरुष है। उसकी भी जानकारी ली। साथ ही, कैदियों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड एवं सामान्य वार्ड   का भी निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने आइसोलेशन वार्ड को और बेहतर करने को ले जरूरी दिशा निर्देश दिया। कहां कि नए कैदियों को स्वास्थ जांच होने तक आइसोलेशन वार्ड में ही रखें। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य कैदियों के साथ उन्हें सेल में रखें। कुछ कैदियों का शिकायत मिलने पर सैंपल संग्रह कर जांच के लिए भेजा गया है। अन्य का भी सैंपल संग्रह कर भेजा जाएगा। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार,जेल अधीक्षक प्रमोद दास एवं एसडीपीओ अशोक कुमार को जरूरी दिशा निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि, पिछले दिनों जांच के क्रम में दो कैदियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया। वहीं, मंडल कारा के सभी वार्डों, कमरों एवं परिसर को सैनिटाइजेशन किया गया। जेल प्रशासन ने सभी ऐतिहातन कदम उठाया हैं।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें