Pakur News: हिरणपुर सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर 9 नामजद सहित अन्य कई अज्ञात पर हुई मामला दर्ज

ग्राम समाचार, पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र सरकारी कार्य मे बाधा डालने को लेकर 9 नामजद सहित अन्य कई अज्ञात पर हुई मामला दर्ज। मालूम हो कि  हाथकाठी गांव में चोरी छिपे  लगाए गये बीते गुरुवार को आदेशिय बकरी हाट को  बंद करने पहुँचे अंचल निरीक्षण यादव के साथ व्यापारियों ने मारपीट व जख्मी कर बकझक किया था। जिसको लेकर सीआई ने स्थानी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। थाना में दिए आवेदन में  सीआई ने लिखा है कि लॉक डाउन का उल्लखन का रोकथाम करने पर सरकारी कार्य मे बाधा उत्तपन्न करते हुए सरकारी कर्मी के साथ मार पीठ कर जख्मी  किया गया है।  जिसमे  आमजेद अंसारी, तालेबा अंसारी,  मन्नान अंसारी, जकीरुदीन अंसारी, समाद अंसारी छूटवा अंसारी, जियाउर अंसारी, जब्बार अंसारी, गफ्फार अंसारी सहित  अन्य अज्ञात को अभियुक्त बनाया है। उधर पुलिस ने कांड सख्या 50/ 20 में धारा 147, 148, 149, 341,342, 327, 253, 379, 307, 188 व झारखंड राज्य महामारी रोकथाम कोविड 19 की धारा 2/3/4 के  तहत मामला दर्ज कर आगे की करवाई कर रही है। थाना प्रभारी बृजमोहन राम ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें