ग्राम समाचार, पाकुड़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला ईकाई-पाकुड़ के द्वारा अ.भा.वि.प. के 72वें स्थापना दिवस -सह- राष्ट्रीय छात्र दिवस के शुभ अवसर पर रेलवे मैदान पाकुड़ परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए महाविद्यालय अध्यक्ष बमभोला उपाध्याय एवं जिला छात्रा प्रमुख दिशा बजाज के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर परिषद के पूर्व कार्यकर्ता रहे हिसाबी राय एवं जवाहर सिंह के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास और परिषद के कार्यपद्धती पर विस्तार पूर्वक सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने विचार रखे गए।उन्होंने बताया कि परिषद पूरे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है,जो छात्र हित के साथ-साथ समाज और राष्ट्र हित में भी विगत 72 वर्षों से कार्य करता आ रहा है।इसके बाद जिला सह-संयोजक लखन, महाविद्यालय अध्यक्ष बमभोला उपाध्याय,सोशल मीडिया के जिला संयोजक *सुभेन्दु दास,परिषद की अभिभावक राज इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती मंजू सिंह एवं परिषद के कार्यकर्ता तन्मय कर्मकार,सुमित पांडे,छोटन मंडल,राजा साहा,रितिक दुबे,काजल कुमारी, शालिनी प्रमाणिक आदि के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। स्थापना दिवस के के अवसर पर परिषद के पूर्व कार्यकर्ता सादेकुल आलम,डालिम शेख,अनिकेत गोस्वामी,स्वराज सिंह,मोनू तिवारी एवं सत्यम,सानू राज आदि लोग उपस्थित थे।
ग्राम समाचार, बीक्की भगत पाकुड़

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें