ग्राम समाचार, पाकुड़। महेशपुर प्रखंड के नुराई गांव स्थित बांसलोई नदी घाट पर गांव के ही एक (50) वर्षिय व्यक्ति दुलाल घोष बीते कल गुरुवार देर शाम डूब गया। नदी में डूबे व्यक्ति का अभी तक कोई अता पता नहीं चल पाया है। व्यक्ति की तलाश जारी है। उक्त घटना की जानकारी महेशपुर पुलिस को होते ही महेशपुर थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद चौरसिया एएसआई मृत्युंजय कुमार पाठक घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए उक्त स्थान पर चौकीदार को ड्यूटी पर लगा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते कल गुरुवार शाम चार बजे के आसपास दुलाल घोष अपना खेत में धान रोपाई करने हेतु मजदूर खोज करने नदी के उस पार अमृतपुर गांव गया हुआ था। मजदूर खोज कर वापस घर लौटने के क्रम में ज्यादा गहराई रहने के कारण पैर फिसल गया और नदी में बह गया। उक्त घटना गांव में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों ग्रामीण नदी में उतर कर अपने स्तर काफी खोजबीन की। परंतु लापता व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया। उक्त घटना के बाद जहां परिजनों में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। वही समाचार भेजे जाने तक ग्रामीण अपने स्तर से पश्चिम बंगाल पहुंचकर नदी के अंतिम छोर तक लापता व्यक्ति को खोजने का प्रयास कर रहे थे।
ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें