Pakur News: महेशपुर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर अवैध बालू लदा 3 ट्रैक्टर को जब्त किया

ग्राम समाचार,पाकुड़। महेशपुर पुलिस कप्तान पाकुड़ मणिलाल मंडल व जिला खनन पदाधिकारी उत्तम कुमार विश्वास के निर्देश के आलोक में बीते कल शुक्रवार देर शाम तथा आन शनिवार सुबह अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर बालू लदा 3 ट्रैक्टर को महेशपुर पुलिस ने जब्त किया है। जब्त तीनों ट्रैक्टर को महेशपुर थाना परिसर में रखा गया है। महेशपुर थाना प्रभारी दिनेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि बीते कल देर शाम थाना क्षेत्र के गोलाबाड़ी गांव के समीप छापेमारी कर एक बिना नंबर का बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। वही आज सुबह रोलाग्राम नदी घाट पर छापेमारी कर बालू लदा 2 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बालू लदे तीनों जब्त ट्रैक्टरों की सूचना जिला खनन विभाग को दिया गया है। उनके आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्राम समाचार, देवव्रत कुमार दास महेशपुर


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें