Nala News (Jamtara) पंचायत समिति सदस्य जितेन राउत ने बरसात में हुए ध्वस्त घर का जायजा लिया


ग्राम समाचार नाला: तेज बारिश से शालू पंचायत के पतुलिया निवासी रघुनाथ राय एवं नियति राय का घर ढह गया। पंचायत समिति सदस्य जितेन राउत ने आज उक्त सभी घरों का जायजा लिया। मालूम हो कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पातुलिया गांव के रघुनाथ राय एवं नियति राय का घर ढा गया। इस आपदा के कारण गरीब परिवार को काफी कठिनाई हो रही है। इन दिनों दोनों परिवार अपने पास पड़ोस के घर में रह रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी वहीं उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराने का भी प्रयास किया जाएगा।
गौतम ठाकुर, ग्राम समाचार, नाला
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें