Kundahit News (Jamtara) शहर में छाया अंधेरा, गुणवत्ता अच्छी नहीं होने के कारण अधिकतर स्ट्रीट लाइटों ने काम करना बंद कर दिया


ग्राम समाचार कुंडहित: 14वें वित्त आयोग के फंड से पंचायत कार्यालय के माध्यम से गांव-गांव में स्ट्रीट लाइट लगाए गए थे। स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता अच्छी नहीं होने के कारण अधिकतर स्ट्रीट लाइटों ने काम करना बंद कर दिया है। अब इन लाइटों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। आपूर्तिकर्ता कहते हैं कि 1 साल की वारंटी थी। वहीं मुखिया का कहना है कि फंड उपलब्ध नहीं है। फंड पर लाइट को मरम्मत करा दिया जाएगा, फिलहाल प्रखंड के सभी पंचायतों में स्ट्रीट लाइट खराबी की समस्या बनी हुई है। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोग ने सरकार और प्रशासन से मांग किया है कि जब स्ट्रीट लाइट लगवाए गए हैं, तो उनकी मरम्मत भी कराई जाए ताकि उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके। बरसात के समय में स्ट्रीट लाइट जलने से काफी सहूलियत मिल सकती है।
राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें