ग्राम समाचार,बौंसी, बांका। बौंसी हंसडीहा मुख्य मार्ग के सांझोतरी गांव के समीप रविवार देर रात टाटा मैजिक और मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में मृतक व्यक्ति के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपने मामा के घर में रह रहा था।
कोल्हुआ ग्राम निवासी स्वर्गीय सोमाय मरांडी के इकलौते पुत्र राजेश मरांडी को सर में गहरी चोट आई थी। बताया जाता है कि जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जबकि घटना में उसी गांव के संतलाल मुर्मू का पुत्र दिलीप मुर्मू भी जख्मी हो गया। जिसका इलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है। ज्ञात हो कि मोटरसाइकिल और टाटा मैजिक आमने-सामने की भिड़ंत में रविवार को तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गया था। मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया था। जबकि टाटा मैजिक के चालक को इलाज के बाद पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच गहराई से की जा रही है।

मदन कुमार झा, प्रखंड संवाददाता, ग्राम समाचार, बौंसी
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें