Bhagalpur News : अकबरनगर में  लग रहे जाम को लेकर सीटी एसपी ने किया निरीक्षण।


 ग्राम समाचार, भागलपुर : अकबरनगर में लग रहे जाम को लेकर - मंगलवार को सीटी एसपी  पुरे दल बल के साथ अकबरनगर थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी सुशांत कुमार सरोज , ट्रेफिक पुलिस, विधि व्यवस्था डीएसपी नेशार अहमद, नाथनगर थाना , अकबरनगर थाना शामिल थे । सिटी एसपी ने लग रहे जाम के बारे में अकबरनगर थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा से जानकारी लिया । जिसमें बताया कि जर्जर सड़क और दिन में बड़े वाहनो के परिचालन से जाम लग रहा है । जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए सुल्तानगंज थाना और शाहकुंड थाना को निर्देश दिया गया कि सुबह  8 बजे से रात के 08 बजे तक कोई भी बड़े वाहनों का परिचालन नही होगा । वही जर्जर सड़क की मरम्मती को लेकर पत्राचार करने की बात कही।
Share on Google Plus

Editor - MOHIT KUMAR

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें