Bhagalpur News:कोमल सृष्टि को जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

ग्राम समाचार, भागलपुर। कोमल सृष्टि को पुनः जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर मनोनयन पर जिले भर के कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयाँ दी है। भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा ने श्रीमती सृष्टि को एक संघर्षशील महिला बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के बीच कांग्रेस की पैठ मजबूत होगी। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परवेज जमाल ने कहा कि कोमल सृष्टि कांग्रेस का एक मजबूत स्तम्भ है। कांग्रेस पार्टी को उनके कार्यों से एक नई उर्जा मिलेगी। जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डा0 अभय आनन्द ने कहा कि उनकी लगनशीलता और कर्मठता से महिलाओं के बीच कांग्रेस नये कलेबर में कार्य करेगी। जिला कार्यकारी अध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि श्रीमती सृष्टि की कार्य कुशलता से हम वाकिफ हैं, कांग्रेस को उनके मनोनय से निश्चित रूप से बल मिलेगा। उनके मनोनयन पर महानगर अध्यक्ष सह पार्षद संजय कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष सोईन अंसारी, विवेक जैन, रणवीर शर्मा, अभिषेक चौबे, सौरभ पारिक, सुनन्दा रक्षित, उषा रानी, पूनम मिश्रा, स्नेह प्रिया झा, सुषमा देवी इत्यादि ने भी प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें