Bhagalpur News:समस्या निवारण समिति की बैठक

ग्राम समाचार, भागलपुर। समस्या निवारण समिति की एक बैठक लहरीटोला स्थित दल्लू बाबू धर्मशाला में रविवार को आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता अशोक जिवराजका ने की एवं बैठक में एकमत होकर तय किया गया कि स्कुल फीस माफी हेतु जिला पदाधिकारी को समिति द्बारा दिया गया ज्ञापन की ओर ध्यान फिर से दिलाया जाएगा। साथ ही अनुरोध किया जाएगा कि इस हेतु स्कुल प्रबंधन को स्पष्ट आदेश दिया जाय कि 3 माह की किसी भी प्रकार की स्कूल प्रबंधक फीस नहीं ले। समिति द्वारा बैठक में गुरूवार को सायं 4:30 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी जिसमें अभिभावकों द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को स्कूल प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे मनमानी पर ध्यान आकर्षित किया जाएगा। बैठक में समिति के संयोजक गोपाल चौबे, महामंत्री रवि प्रकाश बुधिया, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, अनुज कुमार सिन्हा, अवध किशोर मंडल, मुरारी लाल जौशी, अमित कुमार  सुरज शर्मा, संजय कुमार जैन, मनीष, मोoशाहिद आदि ने शिरकत की।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें