Bhagalpur News: अकबरनगर के इंग्लिश चिचरौंन में भाजपा नेता ने राहत सामग्री का किया वितरण

ग्राम समाचार,भागलपुर। रविवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश चिचरौन में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा के सौजन्य से राहत किट एवं मास्क बांटा गया। साथ ही थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जागरूकता अभियान चलाया गया।

भाजपा नेता कन्हैया झा ने लोगों से आग्रह किया गया कि बिना वजह घर से ना निकले। मास्क एवं सेनीटाइजर या साबुन का प्रयोग करें। इस जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, पूर्व मुखिया सह पूर्व प्रमुख ओम दत्त चौधरी, विनोद तांती, अशोक शाह, चंदन पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Share on Google Plus

Editor - रजनीश कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें