ग्राम समाचार,भागलपुर। शनिवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के किसनपुर पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर ने भागलपुर जा रहे एक बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिसके कारण बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार अकबरनगर भागलपुर मुख्य मार्ग पर किसनपुर गांव के समीप ईंट से लोड ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर भागलपुर की ओर जा रहे एक बाइक से टकरा गई। जिसके कारण बाइक सवार सड़क सड़क पर गिर कर जख्मी हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।
लोगों के सहयोग से जख्मी चालक को पास के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।जख्मी बाइक चालक तारापुर निवासी हरेराम मंडल बताया जा रहा है। वही मौका मिलते ही ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Editor - रजनीश कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें