Bhagalpur News:राजद के 24वें स्थापना दिवस पर साइकिल रैली निकाल कर कार्यकर्त्ताओं ने पेट्रोल डीजल के मूल्य वृद्धि का किया विरोध


ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय जनता दल के 24वें स्थापना दिवस पर रविवार को सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ साइकिल एवं बैलगाड़ी रैली बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु के नेतृत्व में श्रीरामपुर अकबरनगर भागलपुर से निकाली गई। साइकिल रैली को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि आजादी के बाद डीजल एवं पेट्रोल का दाम इतना अधिक बढ़ा है। आलम यह है कि  आज डीजल पेट्रोल से अधिक मंहगा हो गया है। उन्होंने कहा कि भागलपुर शहर में लगने वाले जाम से आम जनता त्राहिमाम है। सड़क की स्थिति बद से बदतर है। रोड का निर्माण में वृहत पैमाने पर घोटाला हुआ है। रोड एवं जाम से भागलपुर की जनता तबाह है। आए दिन मरीज जाम के कारण एंबुलेंस में फस कर जान गंवा रहे हैं। भागलपुर के विकास निधी का पैसा सृजन घोटाला में चला गया है। सृजन में 33 सौ करोड़ के घोटाले ने सरकार की पोल खोल दी है। इसमें मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री की संलिप्तता है। उन्होंने कहा कि कोरोना से प्रभावित गरीब परिवार को राशन कार्ड एवं राशन नहीं मिल रहा है। अधिकांश गरीब के खाते में उज्जवला गैस एवं 1000 रुपये आर्थिक सहायता नहीं मिल रहा है। भागलपुर एवं बिहार में प्रत्येक दिन हत्या हो रही है। सरकार एवं प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। प्रखंड से जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। मनरेगा, सात निश्चय योजना, शौचालय एवं विकास योजनाओं में भारी लूट मची हुई है। सरकार की सभी घोषणाएं हवा हवाई रह जाती है। सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं रह गया है। सरकार के खिलाफ व्यापक लड़ाई लड़ी जाएगी। जुलूस अकबर नगर पंचायत, इंग्लिश पंचायत एवं महेसी पंचायत में जाकर 6 किलोमीटर की यात्रा के बाद अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुई। अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संकल्प लिया गया कि सरकार के जनविरोधी नीति एवं उपर्युक्त समस्याओं पर समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगी। साइकिल एवं बैलगाड़ी रैली में विकेश कुमार, हर्ष कुमार, सुमन कुमार, बृजेश कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, अंजीत कुमार, अरुण चौधरी एवं मनीष कुमार हर्ष कुमार, सोनू कुमार, रूपेश कुमार, कनक लाल चौधरी, अशोक यादव आदि शामिल थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें