ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 4 की ओर से भारत चीन सीमा के गलवान घाटी में सैनिक संघर्ष के दौरान बिहार रेजीमेंट के शहीद जवान कुंदन ओझा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महाविद्यालय परिसर में पांच पेड़ लगाया गया। शहीद कुंदन ओझा साहिबगंज महाविद्यालय के ही छात्र रह चुके हैं साथही महाविद्यालय एनसीसी के भी कैडेट थे। इस अवसर पर शहीद के आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वयं सेवकों ने 2 मिनट का मौन रखा।
NSSकार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रंजीत सिंह ने कहा कि पूरा देश शहीद जवान के बलिदान को याद रखेगा। सैन्य संघर्ष के दौरान भारत के सभी 20 सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरा देश शहीद के परिवार के साथ है।उन्होंने कहा कि साहिबगंज की धरती वीरों की भूमि है कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में साहिबगंज के ही मुन्ना यादव शहीद हुए थे।
NCC के पूर्व एएनओ डॉ ध्रुव ज्योति सिंह ने कहा कि उनकी शहादत साहिबगंज के लिए गौरव की बात है कि हमारे साहिबगंज जिला के युवा भी बहादुरी में कम नहीं है। अभी तक साहिबगंज के तीन एनसीसी कैडेट देश के लिए शहीद हो चुके हैं। जिला परिषद के सिटी मैनेजर पुरुषोत्तम देव द्वारा भी कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया।SBI बैंक मैनेजर सत्यजीत चक्रवर्ती ने कहा कि शहीद कुंदन ओझा हमारे साहिबगंज जिला के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और जब भी जरूरत पड़े झारखंड के युवा देश की रक्षा में अपने प्राणों की बाजी लगाकर राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने चीन के बने सभी सामानों का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया ।इस अवसर पर अमन कुमार होली , रोहित कुमार यादव , यशवर्धन पांडे, मनीष कुमार यादव, अरुण कुमार हरि , प्रवीन कुमार , अरुण कुमार, कमलेश कुमार, अमित कुमार, दिलीप दास, प्रवीण कुमार, गुरु नंदन कुमार, दीपक कुमार, रंजन कुमार, आलोक कुमार, भादों मुर्मू, शंकर चौधरीसहित अनेकों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
भारती निशात
ग्राम समाचार,साहिबगंज।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें