![]() |
| पूर्व बिजली मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाडी : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि बावल शहर में बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आधारशिला सहकारिता मंत्री बनवारी लाल ने रखी है जिसमें लगभग 13 करोड रूपये की लागत आएगी। कैप्टन ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा सरकार बोल रही है कि कोरोना से लडने के लिए हमारे पास पैसा नही है और दूसरी तरफ बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 13 करोड रूपये लगाए जा रहे हैं। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय ने कहा कि यदि सरकार के पास पैसा है तो अभी तक सैनिक स्कूल की 21 करोड रूपये की किस्त सरकार ने क्यों नही जारी की। दूसरी तरफ मनेठी एम्स की घोषणा को तो सरकार भूल ही गई है। आाज कोरोना काल में दक्षिणी हरियाणा एम्स को याद कर रहा है। किसान एम्स के लिए अपनी जमीन भी देने के लिए तैयार हैं तो फिर उनको पैसा क्यों नही दिया जा रहा है, भाजपा सरकार की दोगली नीति समझ से परे है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि रेवाडी जिले के हाल यह है कि यहां कोरोना मरीजों को ठीक होने के लिए तो दूसरे जिले में भेजा जा रहा है। यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तो सरकार ने एक पैसा दिया नही और बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 13 करोड रूपये दिए जा रहे हैं। कैप्टन अजय यादव ने कहा की सहकारिता मंत्री बनावरी लाल द्वारा शॉपिंग काम्प्लेक्स की आधारशिला रखने की बात को भी सोचना चाहिए कि फिलहाल ऐसे समय में पैसे का प्रयोग सही दिशा में होना चाहिए। कोरोना काल में स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ ध्यान देने की अधिक जरुरी है न कि ऐसे कामों में पैसे खर्च करना जरुरी है कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि रेवाडी-नारनौल रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 का निमार्ण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। यहां पर संबंधित विभाग की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। हाइवे पर सड़क निमार्ण के कारण किए गए डायवर्जन से गड्ढों में आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। भाजपा सरकार को चाहिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग 11 का निमार्ण जल्द से जल्द पूरा कराए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पडे। इसके अलावा कैप्टन ने कहा कि रेवाडी पुलिस के लिए कोरोना संक्रमित मिल रहे आरोपी बडा खतरा बन सकते हैं। इसलिए पुलिस की सुरक्षा के लिए यहां सुरक्षा इंतजाम तत्काल जरूरी हैं। अभी हाल ही में रेवाडी जिले के तीन थानों और एक पुलिस चौकी को बंद किया गया है। रोहतक में पुलिस को पीपीई किट, गलास इत्यादि सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने शुरू कर दिए हैं तो रेवाडी पुलिस को भी तुरंत सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने चाहिए।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें