![]() |
| रेवाड़ी जिलाधीश यशेंद्र सिंह। |
ग्राम समाचार न्यूज़ : रेवाड़ी : जिलाधीश यशेन्द्र सिंह बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 3495 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें 66 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 20 कोविड संक्रमण से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। अब जिला में कोविड पॉजिटिव के 46 एक्टिव केस रह गए हैं, 2884 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 545 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 944 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के कोविड पॉजिटिव मरीजों को ऊपचार के लिए डब्लयूसीएमएस झज्जर में 35, मीडियर मानेसर में दो, पीजीआईएमएस रोहतक, एसजीटी गुरूग्राम, बीएलके अस्पताल दिल्ली, मैडिसिटी गुरूग्राम में एक-एक मरीज एडमिट हैं। जबकि दो कॉविड पॉजिटिव होम आइसोलेट किए गए हैं। तीन मरीजों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में आज शहर के कृष्णा नगर, नंदरामपुर बास व गांव मीरपुर में एक-एक नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिलाधीश ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आइेसोलेशन सेंटर, क्वारंटीन सेंटर व सैंपल लेने के लिए बनाए सेंटर पर कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुविधाएं मौजूद होनी चाहिए ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। स्थानीय शहरी निकाय विभाग को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जिलाधीश ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु, क्रॉनिक बीमारियों से ग्रसित, गर्भवती महिलाएं और दस वर्ष तक की आयु के बच्चों को घर में ही रहना चाहिए ताकि कोरोना के संक्रमण से सुरक्षित रहे। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखें और घर से बाहर फेस मास्क जरूर पहने। सावर्जनिक स्थानों पर न थूकें आदि के बारे में आमजन को निरंतर जागरूक करने के निर्देश जिलाधीश ने दिए। जिलाधीश ने स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए जिला में बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन में निंरतर स्कैनिंग व स्क्रीनिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर जरूर सैंपल लें ताकि जिला में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। सीएमओ डॉ सुशील माही ने बताया कि जिलाधीश नए पॉजिटिव मिले केसों की कान्टैक्ट ट्रेंसिंग के आधार पर सैंपलिंग, सैनिटाइजेशन और कंटेनमेंट जोन बनाने का कार्य तुरतं किया जा रहा है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें