Pathargama News: वेक्टर जनित रोगों के उन्मूलन हेतु कीटनाशी का छिड़काव किया गया- डाॅ आर. के. पासवान



ग्राम समाचार,पथरगामाः- सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान के निर्देशानुसार मलेरिया निरीक्षक संजय कुमार साह के द्वारा पथरगामा के तुलसीकित्ता मोहल्ले में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार शमन हेतु प्रथम चरण के कीटनाशी दवा सिंथेटिक पारा थायराइड 5% का छिड़काव किया गया।संजय कुमार ने बताया कि जहां से कालाजार का रोगी पाया जाता है वहीं पर छिड़काव किया जाता है।इस बार तुलसीकित्ता में कालाजार का एक रोगी पाया गया था।कीटनाशक छिड़काव दल में एसएफडब्ल्यू फनीलाल साह,फील्ड वर्कर चतुरानंद साह,मंटू साह, संतलाल साह,विजय कुमार साह,वीरेंद्र कुमार यादव आदि शामिल थे।
-ःअमन राज पथरगामाः-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें