Pathargama News: योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु मनरेगा समन्वयक ने की बैठक



ग्राम समाचार,पथरगामाः- उपायुक्त के निर्देशानुसार शनिवार को प्रखंड के सभागार में प्रखंड मनरेगा समन्वयक निशी कुमार के द्वारा पंचायत सचिव और अभियंताओं की एक बैठक आहूत की गई।बैठक में झारखंड सरकार का महत्वाकांक्षी योजना विरसा हरित ग्राम योजना तथा नीलांबर-पितांबर जल समृद्धि योजना और वीर पोटो हो खेल योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।निशी कुमार ने वृक्षारोपण योजना के क्रियान्वयन हेतु कई दिशा निर्देश दिया।उपायुक्त द्वारा दिए गए लक्ष्यों की पूर्ति कैसे हो सके उसकी जानकारी भी जानकारी दी गई।आम की बागवानी में लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देश देते हुए बागवानी में लगने वाली सामग्री को लेकर समीक्षा की गई।बैठक में वीर पोटो हो खेल योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में एक-एक खेल का मैदान बनाये जाने की जानकारी देते हुए मैदान के लिए जमीन की जानकारी देने की बात कही गई।बैठक में पंचायत सचिव सुदर्शन भगत, राजकुमार दास,योगेंद्र पासवान,विनय कुमार मो मुजाहिद,मनरेगा अभियंता पवन कुमार, श्रीकांत कुमार,सहायक अभियंता पीयूष भारती आदि मौजूद थे।
   -: अमन राज पथरगामा :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें