Pathargama News: मनरेगाकर्मी एक जुलाई तक करेंगे सांकेतिक हड़ताल



प्रखंड विकास पदाधिकारी को हड़ताल की सूचना देते हुए 
ग्राम समाचार, पथरगामाः- झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सरकार के शोषण के विरोध में काला बिल्ला लगाकर गत 22 जून से आंदोलनरत प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मी आज सोमवार से सांकेतिक हड़ताल पर चले गए।इसकी लिखित सूचना पथरगामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मुख्य कार्यक्रम पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद को देते हुए मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रखंड अध्यक्ष नजमुल हुदा ने बताया कि सभी मनरेगा कर्मी 1 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे।हालांकि सरकारी कार्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।बताया गया कि 22 जून से सारकारी शोषण के विरोध में इन लोगों द्वारा काला बिल्ला लगाकर सरकारी कार्य किया जा रहा था।परंतु सरकार के कानों पर जूं रेंगता नहीं देख झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज सोमवार से सांकेतिक हड़ताल शुरू किया गया है।मौके पर संजय कुमार ठाकुर, निमाय कुमार, अब्दुल मजीद रोशन कुमार, प्रदीप कुमार आदि तमाम मनरेगा कर्मी मौजूद थे।
 -: अमन राज, पथरगामा :-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें