![]() |
| दुर्घटनाग्रस्त ममता वाहन |
ग्राम समाचार, पथरगामाः- 18 जून गुरुवार को तड़के सुबह 6:00 बजे माल निस्तरा से गर्भवती महिला को लेकर आ रहे ममता वाहन संख्या जेएच 17 डी 2610 का गोड्डा पथरगामा मुख्य पथ एनएच 133 पर बारकोप मोड़ के समीप अज्ञात हाईवा से आमने-सामने की टक्कर में सहिया मीना देवी और गर्भवती अंजनी देवी घायल हो गई।दोनों घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया।ममता वाहन पथरगामा की बताई जा रही है।गाड़ी मालिक के द्वारा गाड़ी की पहचान छुपाने के लिए गाड़ी के आगे पीछे का नंबर खोल कर एक लाइन होटल में ढक कर रख दिया गया था।घटना को छिपाने में पथरगामा के स्वास्थ्य कर्मी भी पीछे नहीं थे।ममता वाहन चालक भागने में सफल रहा।परंतु थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह की तत्परता से गुप्त सूचना के आधार पर बासुकीनाथ पेट्रोल पंप के बगल के मोदी लाइन होटल से छिपाकर रखे गए दुर्घटनाग्रस्त ममता वाहन मारुति ओमनी को जप्त कर लिया गया।जप्त वाहन को पथरगामा थाना लाया गया।समाचार भेजे जाने तक मामला दर्ज करने की कवायद चल रही थी।
-: अमन राज/स्वदेश वर्मा, पथरगामा


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें