Panchkula News : युवा व्यापार मंडल ने निर्जला ग्यारस पर मीठे पानी की छबील लगाई

ग्राम समाचार न्यूज़ : पंचकुला : हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल युवा इकाई के प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने सेक्टर 5, 3, 14 व स्लम एरिया पर निर्जला ग्यारस पर सभी के हाथ सैनिटाइज कराकर मार्क्स, एनर्जी डिंªक, सैनिटाइजर वितरण किए और युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने घरों की छत पर पक्षियों के लिए पानी व दाना रखे। राहुल गर्ग ने सभी से भी अपील की है कि वह भी भीषण गर्मी में अपने घरों के छत पर पक्षियों के लिए पानी व दाना रखे। प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने जनता से अपील की है कि वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के आदेशों की पालना करते हुए आपसी दूरियां बनाए रखें। बिना जरूरी काम के घरों से बाहर ना निकलें। प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग ने कहा कि लगातार देश व प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव केसो में बढ़ोतरी होना बहुत भारी चिंता का विषय है। सरकार को कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने चाहिए। कोरोना वायरस की टेस्टिंग जो धीमी गति से चल रही है उसमें तेजी लाई जाए और लॉकडाउन के दौरान व्यापार व उद्योग बंद होने से व्यापारियों को बड़ा भारी नुकसान हुआ है। सरकार को प्रदेश में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को विशेष पैकेज देना चाहिए। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश कानूनी सलाहकार वैभाव जैन, कार्यकारी सदस्य अंकित ग्रेवाल, कृष्ण कुमार, आयुष अग्रवाल, राजीव गोयल आदि मौजूद थे।   
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें