Pakur News: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में दो बाइक के आपस में टक्कर होने पर दोनों बाइक चालक जख्मी

ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटापहाड़पुर चेकपोस्ट के समीप दो मोटरसाईकल के आपस में भिड़ंत में दो व्यक्ति गंभीर रूप से  घायल हो गया। घायल दोनों व्यक्ति को पुलिस वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  लाया गया। जहा सीएचसी में उपस्थित डॉ. प्रमोद कुमार के द्वारा  दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। घायल व्यक्ति गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कुशचिरा गाँव निवासी मनोज कुमार सिन्हा (45) और अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा गाँव निवासी मोहन मुर्मू (25) हैं।वही मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार सिन्हा छोटापहाड़पुर के समीप खड़े थे। वहीं मोहन मुर्मू जियापानी ढलान से मालीपाड़ा घर लौट रहा था। घर जाने के क्रम दोनों बाइक में टक्कर हो गया। जिससे दोनों व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसआई विनोद सिंह घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की जानकारी ली।वहीं आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों को पुलिस वाहन से सीएचसी पहुँचाया गया। खबर लिखे जाने तक दोनों व्यक्ति का इलाज जारी था।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें