Pakur News: पाकुड़िया के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीओ ने मनरेगा के तहत हो रहे कामों का किया निरीक्षण दिया जरूरी दिशा निर्देश

ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया संवाददाता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजित कु टुडू  ने गुरुवार को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाई जा रही मनरेगा सहित अन्य योजनाओं की स्थलीय जांच की । इस दौरान बी पी ओ श्री टुडू ने बड़ा सिंहपुर पंचायत सहित तेतूलिया एवं बनियापसार पंचायतों में चलाई जा रही बृक्षारोपण , मेड़बन्दी , नाला पुनर्जीवन आदि अन्य कार्यों का निरीक्षण किया । इस दौरान उपस्थित पंचायत सचिव , मुखिया , रोजगार सेवक आदि को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया । साथ ही सचिवों को यह भी निर्देश दिया गया कि बृक्षारोपण में पौधों के लिए गढ्ढे बनाने का कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करें । उन्होंने पंचायतों में हर हाल में कम से कम पांच योजनाओं को चलाकर इसमे निबंधित मनरेगा सहित प्रवासी मजदूरों को सुनिश्चित रोजगार देने का निर्देश दिया । साथ ही कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नही करने का निर्देश दिया । वहीं बरसाती जल के संग्रहण हेतु टी सी बी कार्य को भी युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया । साथ ही कार्य कर रहे श्रमिकों को सामाजिक दूरी का पालन करने , मुँह पर मास्क या गमछा लपेटकर कार्य करने का निर्देश दिया गया । मौके पर सहायक अभियंता रोहित कुमार गुप्ता , कनीय अभियंता सुमन कुमार आदि अन्य उपस्थित थे ।

ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें