Pakur News: हिरणपुर डीआईजी ने थाना का औचक निरीक्षण किया

ग्राम समाचार, पाकुड़। हिरणपुर पाकुड़ से दुमका लौटने के क्रम में डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने हिरणपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। साथ मे  एसपी मणिलाल मंडल, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह। मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में  डीआईजी श्री सिंह ने थाना प्रभारी बृजमोहन राम से  आवश्यक पूछताछ किया। जिसमें कई थाना मे पड़े लम्बित कांड को जल्द से जल्द निष्पादन करने को कहा।जनता से जुड़ी समस्या को सीधे सम्बाद कर महीने में दो दिन थाना दिवस के रूप में मनाए।ताकि जनता के साथ पुलिस का छवि अच्छा बना रहे ।थाना दिवस पर मुख्य रूप से बैंक कर्मी को बुलाए ताकि सायवर क्राइम को लेकर प्रचार प्रसार कराए एवं बैनर के माध्यम से जनता को जागरूक करे।क्योंकि सायवर क्राइम को लेकर आम जनता  जागरूकता की ग्राफ जो निचला अस्त्र पर पहुँची है।उसे जागरूक करना है ।साथ ही पत्रकारों से रूबरू होते हुए डीआईजी श्री सिंह ने कहा कि पाकुड़ से लौटने के क्रम में हिरणपुर थाना की निरीक्षण किया जिसमें थाना प्रभरी को दिशा निर्देश दिया गया।जिसमें सभी संतोषजनक पाया गया परंतु थाना परिसर की साफ सफाई पर नाराजगी जताई।मौके पर इंस्पेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एसआई शतेन्द्र यादव, सलेंद्र नायक, बिकास कुमार, अनुरंजन  कुजुर ,एएसआई अशोक सिंह आदि पुलिस बल मौजूद थे।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें