ग्राम समाचार, पाकुड़। पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाबुझूटी मौजा में ग्रैंडस माइनिंग द्वारा सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुई मारपीट की घटना के सिलसिले में मामला दर्ज करवाया गया है । इस बाबत पाकुड़िया थाने में वादी सुभाष यादव के आवेदन पर अज्ञात 50 से 60 महिला व पुरुषों पर सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर देने संबंधित थाना कांड संख्या 22 / 2020 के तहत भा.द.वि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । कांड के अनुसंधानकर्ता परि. पु.अ.नि रानू कुमार बनाये गये हैं । मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी मदन कुमार अब खतरे से बाहर है वा पीएमसी धनबाद में उनका इलाज चल रहा है। बहरहाल मामले की उच्चस्तरीय छानबीन प्रारंभ कर दी गई है ।
ग्राम समाचार, विशाल कुमार भगत पाकुड़िया

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें