Nala News (Jamtara) प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में योजना की समिक्षा बैठक हुई, बैठक में डीडीसी नागेन्द्र कुमार सिन्हा भी मैजुद हुए



ग्राम समाचार नाला:
इस दौरान उन्होंने मनरेगा के तहत संचालीत विभिन्न योजना-यथा बागवानी मिशन, मेढ़ बंदी, टीसीबी, निलाम्बर पिताम्बर हरित ग्राम योजना ट्रेंच कटींग आदि कार्यों की प्रगति समिक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंचायतवार संचालीत सभी प्रकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। वहीं कई पंचायतों के धीमी कार्यप्रगति के कारण कई पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों को कड़ी फटकार भी लगाई।  उन्होंने कार्य में शिथिलता बरते जाने पर संबंधीत पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक पर कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने छोटा-छोटा स्कीम प्रत्येक गाँव में चलाने एवं डिमांड बढ़ाने,मजदुरों की सं० बढ़ाने सहित कई आवश्यक निर्द्श दिए। इस समिक्षा बैठक में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, सहायक परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजुद थे।
गौतम ठाकुर, ग्राम समाचार, नाला

Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें