ग्राम
समाचार जामताड़ा:
जिले
के नाला प्रखंड के नतूनडीह निवासी 49
वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। व्यक्ति की रिपोर्ट
बुधवार को पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज
कराने मुंबई गया था। 5 जून को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से मुंबई से
धनबाद लौटा था। धनबाद में ही सैंपल लिया गया था और उसके बाद होम क्वारैंटाइन था। वहीं कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बुधवार को 49 वर्षीय व्यक्ति को उदलबनी जामताड़ा
स्थित कोविड अस्पताल भेजा गया और परिवार को घर में ही आइसोलेट किया गया है। साथ ही
घर को सैनिटाइज भी किया गया। डीसी गणेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के
मुताबिक, संक्रमित की पत्नी को होम क्वारैंटाइन
किया गया है।
गौतम ठाकुर, ग्राम समाचार, नाला

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें