कार्यक्रम
में लोगो ने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने का लिया संकल्प
ग्राम
समाचार मिहिजाम:
भारत
माता कल्याण मंडप के पास स्थित शहीद स्थल पर प्राइवेट एजुकेटर एसोसिएशन मिहिजाम के
नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुधवार देर
संध्या को किया गया। जिसमें भारत चीन सीमा एलएसी पर हुई झड़प में भारत के वीर 20 शहीद सैनिकों की याद में मौन धारण किया गया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किया
गया। मौके पर एसोसिएशन के सदस्य धर्मेंद्र गुप्ता, अमित कुमार, के०के० द्विवेदी,
दीपक शर्मा, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, राजेश पाल, नीलेश कुमार, वीरेंद्र कुमार के
साथ मिहिजाम के समाजसेवी के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष बालमुकुंद रविदास, दीपक देव,
निखिल कुमार शर्मा, बिट्टू कुमार, विवेक कुमार, राहुल मेहरा आदि उपस्थित थे। वही
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चीनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करने की शपथ भी
ली। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी
अपनाएं।
रोहित
शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें