ग्राम समाचार कुंडहित:
कोरोना संक्रमण के वजह से देश के दूसरे राज्यों में काम कर रहे लोगों के लौटने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को हैदराबाद और चेन्नई से मुख्यालय के अलावे बागडेहरी लौटे 4 व्यक्ति को स्वास्थ्य जांच के उपरांत क्वारंटाइन किया गया है। उक्त जानकारी कुंडहित सीएचसी के प्रभारी बीपीएम सलीम खान ने दी। बताया कि चेन्नई से मुड़ाबेड़िया लौटे दो लोगों को बागडेहरी प्लस टू विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया है जबकि हैदराबाद से कुंडहित लौटे 2 लोगों को मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में क्वारंटाइन किया गया है। मंगलवार को आए 2 अन्य लोगो को स्वास्थ्य जांच के उपरांत होम क्वारंटाइन करने किया गया है। श्री खान ने बताया कि मंगलवार को प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल सेंटर से 3 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किए गए सभी लोग प्रखंड के विभिन्न गांव के रहने वाले हैं। सभी ने 14 दिनों के क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है। हालांकि लोगों को घर जाकर अगले 14 दिन पुनः एहतियात बरतने का अनुरोध किया गया है। बहरहाल बाहर से लोगों के लौटने का सिलसिला जारी है। लौट रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकता अनुसार उन्हें क्वारंटाइन अथवा होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। फिलहाल कुंडहित प्रखंड मुख्यालय में अभी चार क्वारंटाइन सेंटर सक्रिय हैं। बहरहाल बाहर से लोगों के लौटने का सिलसिला क्षेत्र में बदस्तूर चल रहा है।

राहुल देव, ग्राम समाचार, कुंडहित
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें