ग्राम
समाचार जामताड़ा:
अनलॉक
अवधि में डिजी साथ कार्यक्रम का जिले में विस्तार हो इस निमित्त माइक्रोसॉफ़्ट टीम
एप के माध्यम से अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार कापरी की अध्यक्षता
में समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा बैठक में संकुल साधन सेवियों की कम उपस्थिति पर
एडीपीओ ने नाराजगी जताई। एडीपीओ ने बताया कि डीजी साथ कार्यक्रम
सरकार की महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। केवल विभागीय ही नहीं बल्कि सामूहिक सहयोग से
कार्यक्रम का विस्तार किया जा सकता है।नीति आयोग द्वारा संचालित कार्यक्रम
"प्रोजेक्ट साथ-ई" के सुजीत कुमार ने पीपीटी के माध्यम से जिले एवं
प्रखंड की स्थिति को प्रदर्शित किया। स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से उन्होंने
बताया कि जिले के आकंड़ों के दृष्टिकोण से औसत प्रदर्शन करने वाला जिला है ।जहाँ पर
89 प्रतिशत विद्यालयों में विद्यालय स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है, 26 प्रतिशत अभिभावकों को जोड़ा गया है, 90 प्रतिशत संकुल साधन सेवियों द्वारा
पुष्टिकरण फॉर्म भरा जा रहा है। तथा 66
विद्यालयों के शिक्षकों के द्वारा पुष्टिकरण फॉर्म भरा जा रह है। मौके
पर एसडीपीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में पुष्टिकरण फॉर्म भरना
है, फिर क्यों शिक्षकों द्वारा नहीं भरा जा
रहा है यह गंभीर सवाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षकों की सूची
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जिला को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा के क्रम में नारायणपुर एवं नाला प्रखंड का प्रदर्शन अन्य
प्रखंड के अपेक्षा में ख़राब पाया गया। नारायणपुर में 83 प्रतिशत विद्यालयों
ने ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है जबकि नाला में 78 प्रतिशत बनाया गया है | सभी को निर्देशित किया गया कि अगले
सप्ताह तक शत-प्रतिशत विद्यालय स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाना सुनिश्चित करेंगे| समीक्षा मैं पाया गया की सामुदायिक
सहभागिता एक चुनौती के रूप में उभर कर आया। इस चुनौती के समाधान के लिए ऑनलाइन
अभिभावक शिक्षक दिवस का आयोजन किया जायेगा, ताकि
डिजी साथ कार्यक्रम के संदर्भ में बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया सके | इससे समुदाय एवं विद्यालयों के बीच की
खाई को पाटने में मददगार होगा | विद्यालयों
के बेहतर पक्षों के बारे में अभिभावकों को बताया जायेगा एवं अपने बच्चों को सरकारी
विद्यालय में नामांकन हेतु प्रेरित किया जायेगा। चल
रहे ऑनलाइन अभिभावक शिक्षक दिवस में अभिभावक बच्चे अपने घरों से गूगल मीट के
माध्यम से जुड़ेंगे एवं बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे।बैठक
में कुंडहित प्रखंड शिक्षा प्रसार
पदाधिकारी ईस्टर मुर्मू, करमाटाड से बीपीओ सावित्री कुमारी, संकुल साधन सेवी मनोज पॉल, फैज़ अकरम, परिमल मंडल आदि ने विडियो
कॉन्फ़्रेंसिंग से भाग लिया।
अरविंद ओझा, ग्राम
समाचार, जामताड़ा
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें