ग्राम समाचार जामताड़ा:
सदर थाना क्षेत्र के श्यामपुर के ग्रामीणों ने बुधवार को अंचलाधिकारी जामताड़ा आवेदन देकर अतिक्रमित सरकारी गोचर जमीन से अवैध कब्जा व अतिक्रमण को लेकर शिकायत की है। अंचलाधिकारी को दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि सरकारी गोचर जमीन दाग नंबर 83 पर हाफिजुल अंसारी एवं मोहम्मद आजाद अंसारी ग्राम पंजिनियाँ निवासी द्वारा जबरदस्ती कब्जा कर रहा है सरकारी गोचर जमीन पर दोनों ने अपना दबदबा कर झगड़ा कर कब्जा जमा रहा है। अतिक्रमण कारी लोग अतिक्रमित सरकारी भूमि मे श्यामपुर 16 आना रैयत का गाय बैल चरने तथा ठहरने भी नहीं देता है। और विभिन्न माध्यमों से सरकारी गोचर जमीन पर अतिक्रमण कर रहा है।ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से सरकारी गोचर जमीन को मुक्त कराने की मांग की और उक्त दोनों व्यक्ति पर कार्रवाई करने की मांग की गई ।आवेदन देने वालों में सनाउल अंसारी मोहम्मद मजीद अंसारी जलालुद्दीन अंसारी एनुल मियां, मंजूर अंसारी कादिर अंसारी फजलुर अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन अंचला अधिकारी को दिया है।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें