Jamtara News सुमित साव के आह्वान पर रक्तदाता ने किया रक्तदान


ग्राम समाचार जामताड़ा:
करोना जैसी महामारी और लॉक डॉन जैसी स्थिति में भी रक्तदाता सेवा प्रदान करने से नहीं चूकते। ब्लड बैंक जामताड़ा में रक्त की कमी होने के कारण जिले में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के इलाज में काफी परेशानियां आ रही है। रक्तदान महादान जामताड़ा चितरंजन के संस्थापक सुमित कुमार साव काफी जद्दोजहद से जामताड़ा ब्लड बैंक कि मदद कर रक्त की पूर्ति करवा रहे है। वही बताया गया कि सतीश यादव, प्रदीप कुमार यादव एवं विकाश कुमार ने रविवार को सुमित साव के आवाहन पर उनके साथ जामताड़ा ब्लड बैंक जा कर रक्तदान किया। सुमित साव ने बताया कि इन योद्धाओं ने एक मिसाल कायम कर दिया है कि अफवाहों के बंद दरवाजों से बाहर निकाल कर जरूरतमंदों की यथा संभव मदद करनी चाहिए। अगर हम एक साथ खड़े हो जाएं तो कोई कॉरोना या किसी भी विषम परिस्थितियों से लडा सकता है।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें