Hisar News : हिसार के अग्रोहा धाम में निर्माण व विकास कार्य जारी : बजरंग दास गर्ग


अग्रोहा धाम के प्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग । 
ग्राम समाचार न्यूज़ : अग्रोहा : हिसार : अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के प्रतिनिधियों कि एक अवश्यक बैठक अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में अग्रोहा धाम के विकास कार्य व निमार्ण कार्यो पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया गया। अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि अग्रोहा धाम में 111 व्यक्ति कोरंटाइन के ठहरे हुए है। अग्रोहा धाम में ये सभी सैनिटाइजर करवाकर सोशल डिस्टेंस के हिसाब से सरकार के आदेशा अनुसार रह रहे है। अग्रोहा धाम में ठहरे हुए कोरंटाइन व्यक्तियों को चाय, नास्ता, खाना-पीना, फल, बिस्कुट, दूध के साथ-साथ साबुन, टूथपेस्ट, तेल आदि समान उपलब्ध कराया जा रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि जनता के सहयोग से अग्रोहा धाम में विकास व निर्माण कार्य जारी है और साफ-सफाई व रखरखाव का कार्य निरंतर जारी है। अग्रोहा धाम की टीम द्वारा लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में सेवा कार्य जार है। देश की हर राज्य की इकाईयों द्वारा जरूरतमंदों की मदद संस्था द्वारा की जा रही है। यहां तक की प्रवासी मजदूरों को धाम की टीम द्वारा रोजगार दिलाने का कार्य भी किया जा रहा है। इस बैठक में अग्रोहा धाम के महासचिव कृष्ण खारिया, मैनेजर संदीप कुमार, सदस्य निरजन गोयल, धीरज कुमार, कोष्याध्यक्ष देवकी नन्द अग्रवाल, मुकेश जैन, हरीस कुमार, चुडिया राम गोयल, ब्रहमानन्द गोयल, सुभाष गोयल, राम निवास गर्ग आदि प्रतिनिधी मौजूद रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें