GoddaNews: गोड्डा का कुंदन पहूँचे कौन बनेगा करोड़पति के सेमीफाइनल में


कुंदन कुमार

प्रश्नपत्र का प्रारुप

ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के सेवानिवृत्त बैंक कर्मी के0 एन0 सिन्हा के पुत्र कुंदन भारती सोनी टीवी पर प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति के होट सीट पर बैठने वाले गोड्डा के प्रथम व्यक्ति होंगे ।वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया ने बधाई देते हुये बताया की कुंदन भारती बचपन से ही मेघावी थे और रिलायंस क्रिकेट टीम से एवं जिला कैरम ऐसोसिएशन की तरफ से कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। 20 मई को राउंड एक मे एक प्रश्न पुछा गया जिसमें सर्कल स्टाइल और स्टैंडर्ड स्टाइल किस खेल के दो प्रारूप है ,जिसका सही उतर कबड्डी देकर दुसरे राउंड मे प्रवेश किया ।27 मई को दुसरे राउंड मे दो प्रश्न पेन कार्ड में क्या नहीं होता है 'एवं भारत एक खोज किसने लिखा का क्रमशः उत्तर पता और जवाहरलाल नेहरू देकर तिसरे राउंड मे प्रवेश किया गया ।6 जुन को तीसरे राउंड के लियें कुल 20 प्रश्न बॉलिवुड ,खेल कुद 'सामान्य ज्ञान से पुछा गया जिसके लिये प्रत्येक प्रश्नों के लिये मात्र 20 सेंकण्ड दिये गये थे।श्री गाडिया ने बतलाया की कुंदन ने 16 प्रश्नों के उत्तर देकर कौन बनेगा करोड़पति के शो के लिये प्रवेश कर लिया है 'केवल अब व्यक्तिगत साक्षातकार के बाद शो के दौरान फास्ट एंड फिंगर को पार कर के अमिताभ बच्चन के साथ होट सीट पर बैठ कर कौन बनेगा करोड़पति गेम खेलेंगे । श्री गाडिया ने अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुयें करोड़पति बनने के बाद कुछ राशी जरूरतमंदो के लिए खर्च करने की बात को कुंदन भारती ने स्वीकार करतें हुये सभी मित्रों की शुभकामनाओं से ही आज यहाँ तक पहुँचा हूँ ।पिता की ही तरह कुंदन भी उत्कर्ष फाइनेंस बैंक दिल्ली की तिलकनगर शाखा मे शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत है।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें