GoddaNews: उप विकास आयुक्त ने की कोशल विकास संबंधित समिक्षात्मक बैठक


समिक्षात्मक बैठक करते उप विकास आयुक्त

ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- शुक्रवार को  समाहरणालय स्थित सभागार में उपविकास आयुक्त सुनील कुमार की अध्यक्षता में कौशल विकास से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई ।बैठक में महोदय के द्वारा जिले में प्रवासी मजदूरों के लिए कौशल विकास के अंतर्गत रोजगार मुहैया कराने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। प्रवासी मजदूरों को जिले में चलाए जा रहे हैं स्वयं सेवी संस्था के अंतर्गत बांस उद्योग,अगरबत्ती उद्योग एवं अन्य छोटे-छोटे उद्योग धंधे से जोड़ने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया। नीति आयोग के कोषांग प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा जिले में प्रवासी मजदूरों के लिए छोटे-छोटे उद्योग मे रोजगार मुहैया कराने हेतु क्लस्टर का निर्माण कर उन्हें रोजगार से जोड़ने की पहल की गई ताकि अधिकांश परिवारों को रोजगार मिल सके। उन्होंने योजनाओं के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। महोदय के द्वारा बताया गया कि जरूरत पड़ने पर प्रवासी मजदूरों को प्रशिक्षण देकर भी उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। जिले में कृषि उद्योग को बढ़ावा देने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों से भी राय ली गई ताकि गरीब असहाय किसान को मदद पहुंचाई जा सके। जिले में अन्य संस्थाओं की भी मदद कौशल विकास के क्षेत्रों में लिए जाएंगे ताकि प्रवासी मजदूरों को रोजगार के क्षेत्र में जोड़कर उन्हें सबल बनाया जा सके।मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी गोड्डा सुनील कुमार नीति आयोग के कोषांग प्रभारी संतोष कुमार, अदानी फाउंडेशन के अधिकारी, एवं कौशल विकास से जुड़े सेंटर अधिकारी उपस्थित थे।
                               
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें