GoddaNews: महागामा विधानसभा में आहूत वर्चुअल रैली को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास संबोधित करेंगे

       

ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा भाजपा द्वारा महागामा विधानसभा में 26 जून को वर्चुअल रैली आहूत किया गया है जिसे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 12 बजे रूबरू होंगे|ज्यादा से ज्यादा लोगों से भाग लेने का आह्वान करते हुए इसे आपातकाल से जोड़ते हुए कहा  गया की  लोकतंत्र प्रेमियों के लिए 25 जून स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे काले दिवस के रूप में याद किया जाता हैl 25 जून 1975 को आधी रात में आपातकाल की घोषणा की गई थीl मीसा कानून के तहत हजारों विपक्षी लोगों की गिरफ्तारी, प्रेस सेंसरशिप कर दिया गया। आपातकाल के दौरान लाखो राष्ट्र भक्तो ने पुनः लोकतंत्र की स्थापना के लिए यातनाएं सही थी।     
आजादी की लड़ाई के तरह आपातकाल के दौरान गोड्डा क्रांतिकारियों का मुख्य केंद्र था| 
2014 में जब झारखंड में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो उन्होंने आंदोलनकारियों की सुध ली और जून 2016 से जेपी आंदोलनकारी सम्मान पेंशन योजना पूरे राज्य में लागू किया।सभी भाजपाईयों सहित महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल सिंह, पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी, महागामा विधानसभा के सभी कोर कमेटी के सदस्य, विधानसभा के अंतर्गत पड़ने वाले सभी छह मंडल के अध्यक्ष एवं सम्मानित सदस्य, सभी मंच मोर्चा के अध्यक्ष, सभी सोशल मीडिया के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी बूथ अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ता महागामा विधानसभा के वर्चुअल रैली में फेसबुक लाइफ एवं लिंक के माध्यम से जुड़कर आप अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें