विडियो कांफ्रेंस करते उपायुक्त
ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 10.06.2020 को एनआईसी कक्ष में उपायुक्त द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को कोविड-19 से संबंधित एवं जिले में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। झारखण्ड सरकार द्वारा यहां के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरुआत की गयी है। इस योजना के तहत किसानों की जमीन पर आम, अमरुद, निम्बू का पेड़ लगाया जाएगा। गोड्डा जिला में इस योजना के तहत 1400 एकड़ जमीन में आम एवं मिश्रित फल बागवानी लगाने का लक्ष्य है| जिले के प्रत्येक प्रखंडों में योजनाओं का चयन कर अपने-अपने प्रखंड के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस योजना के तहत आम्रपाली एवं मल्लिका प्रजाति के आम एवं L-49 एवं इलाहाबादी सफेदा प्रजाति के अमरुद के पौधों लगाए जाएंगे। इसके चारो ओर इमारती पौधा भी लगाए जाएगा। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि जेएसएलपीएस के द्वारा प्रवासी मजदूरों के रोजगार के नए अवसर प्रदान किया जाए।महोदया के द्वारा जिले में प्रधानमंत्री आवास के तहत पेंडिंग पड़े कार्यो को 15 जून तक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिए गए कि आवाससॉफ्ट के कार्यों में तेजी लाएं एवं उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण मे उपयोग किए जाने वाले बालू के लिए रोक ना लगाई जाए।
जिले में योजनाओ के क्रियान्वन हेतु बस से जहां बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण एवं प्रवासी मजदूरों को उनके अपने गांव में ही रोजगार मुहैया कराया जा रहा है वहीं उनकी आजीविका को सुदृढ़ करने के लिए तरह-तरह के नए-नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं को भी जल्द से जल्द जिले में चालू की जाएगी।
वर्तमान समय में मनरेगा के तहत गोड्डा जिला में औसतन 21000 मजदूर प्रतिदिन कार्य कर रहे है|बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत वृक्षारोपण, विभिन्न सिंचाई की योजनाओं के अलावा स्वयं के बनाये जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूर कार्य कर रहे है। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि किसानों एवं गरीब तबके के लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चलाए जा रहे योजनाओं के वारें में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई साथ ही साथ प्रवासी मजदूरों के रोजगार दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रखंड वार प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को आवश्यक सुझाव दिए गए।
मौके पर उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, श्रम अधीक्षक नरेंद्र कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित थे|
Editor -
भुपेन्द्र कुमार चौबे
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें