GoddaNews: गोड्डा जिले में संचालित तमाम मुख्यमंत्री दीदी किचन में आज 20815 लाभुको को निशुल्क दोपहर का भोजन परोसा गया




ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 04.06.2020 को गोड्डा जिला के सभी 09 प्रखंडों के 198 पंचायतों में 386 मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत 7087 असहाय एवम् बेसहारा, 12250 अतिगरीब, 1478 दिव्यांग/ वृद्ध कुल मिलाकर 20815 लाभुकों को निशुल्क दोपहर का भोजन खिलाया गया। जिसमें 11231 महिला और 9584 पुरुष शामिल है। इससे 875 गांवों के लाभुक लाभान्वित हो रहे है। कोविड -19 वैश्विक महामारी आपदा की इस घड़ी में समाज के बेसहारा, असहाय, विधवा, मज़दूर, वृद्ध, जरूरतममंद, दिव्यांग एंव अति गरीब लोगों कों दो वक्त के खाने की दिक्कत न हो, इसके लिए जेएसएलपीएस के सखी मंडल दीदियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है, जो काफी प्रशंसनीय है। साथ ही सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखा जा रहा है| खाने से पहले तथा खाने के बाद सभी को साबुन एवम् हैंडवाश से हाथ धुलवाया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडल के दीदी द्वारा मास्क का भी निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दीदी किचन के सफल संचालन हेतु इन सखी मंडल के दीदियों को जेएसएलपीएस के जिला एवम् प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों की और से हरसंभव सहयोग एवम् मार्गदर्शन किया जा रहा है।

              
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें