Godda News - अपर समाहर्ता गोड्डा रंजीत कुमार लाल के द्वारा जनता दरबार आयोजन किया गया

ग्राम समाचार (गोड्डा)।उपायुक्त महोदया गोड्डा श्रीमती किरण पासी के निदेशानुसार अपर समाहर्ता गोड्डा रंजीत कुमार लाल  के द्वारा मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के दूरदराज के गांव से 10 लोगों ने आकर समस्याओं को लेकर आवेदन समर्पित किया। 

इस दौरान सभी शिकायतों को बारी-बारी से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। 

ज्ञात हो कि उपायुक्त गोड्डा अथवा अन्य वरीय पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक सप्ताह  मंगलवार एवं गुरुवार को समय 12:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिले में लॉकडाउन के कारण जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया था। जिसे आज पुनः आरंभ कर दिया गया। 
जनता दरबार में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से लोग प्रधानमंत्री आवास, चिकित्सीय सहायता, परिवारिक लाभ,रोजगार, भूमि संवंधी विवाद, पेंशन, राशनकार्ड  से सम्बंधित समस्याओं को रखते है। उसके बाद आवेदन को संबंधित विभाग से कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया जाता है। 

मौके पर फरयादी में मोस्मात बिट्टी मुर्मू, गोपाल पासवान, प्रेमा देवी,रामदेव मेहरा, सुनीता देवी, मोनालिसा कुमारी, एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। 
                            - ग्राम समाचार (गोड्डा)।



Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें