| मसलिया के सांपचला पंचायत भवन के सामने हटिया में लगी भीड़ |
ग्राम समाचार, दुमका। मसलिया प्रखण्ड के सापचाला पंचायत भवन के सामने शुक्रवार को देर शाम लगी हटिया में लोगों ने सामजिक दूरी का पालन नहीं करते हुए बेखोफ होकर ख़रीद- बिक्री किया। एक ओर जहाँ सरकार तथा जिला प्रसाशन कोरोना महमारी को लेकर जितने सतर्कता बरतने के लिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए बिना मास्क पहने घूमने वालों पर सीधा प्राथमिकी दर्ज कर रही है वहीं लोगों में इसका डर तनिक सी भी डर नहीं है। और लापरवाही पर उतरने लग गयी है। हटिया में सब्जी दुकानों के पास सोसल डिस्टेंस का मार्क लगाकर समान बेचने का प्रावधान है पर किसी भी सब्जी विक्रेताओं ने इसका पालन नहीं किया। ग्राहको के चेहरे पर मास्क लगा दिखाई नहीं दिया। प्रसासन की लचरता व लोगों की लापरवाही हटिया परिसर में उजागर हुई।
केसरीनाथ, ग्राम समाचार, दुमका ।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें