Bhagalpur News:भाजयुमो के वर्चुअल राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं वर्चुअल रैली के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी बधाई, अर्जित ने मेक इन इंडिया के बाद मेक फार वर्ल्ड के लिए काम करने का किया आह्वान

ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे ने भाजयुमो के प्रथम वर्चुअल ऑनलाइन राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने भाजयुमो के सभी सोशल मीडिया लिंक के माध्यम से मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने पर "विशाल विर्चुअल रैली" आयोजित किया। जिसमें करोड़ों लोगों ने भाजयुमो के ऑनलाइन सोशल साइट्स के लिंक के माध्यम से भाग लेकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए कार्य करने का प्रण किया। अर्जित ने कहा कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के कारण इस वर्ष भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को वर्चुअल आन लाइन वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराया गया, जिसमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष आदि ने भाग लिया। मुख्य रूप से संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पूनम महाजन ने किया एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष एवं राष्ट्रीय महामंत्री सह भाजयुमो प्रभारी पी मुरलीधर राव ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। कोबिड-19 के कारण उत्पन्न हुए समस्याओं, इसके बचाव एवं आगे की रणनीति पर चर्चा भी हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने कहा कि गत 65 दिनों से भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अनवरत कोरोना के विरुद्ध लडाई में अविरत कार्य कर रहा है। परिस्थिति के गांभीरता को ध्यान में रखते हुए आज हमने हमारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ऑनलाईन आयोजित की। इस बैठक में हमने हमारे माध्यम से अनलॉकिंग के समय में किये जाने वाले आगामी कार्य के विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे। परंपरागत रूप से इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान वंदे मातरम गाकर की गयी। नरेंद्र मोदी जी की सरकार 2.0 के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा देश भर में जरुरतमंद नागरिकों में 5 करोड फेस मास्क, कव्हर्स तथा 5 करोड सॅनिटाईझर्स का वितरण करेगा। युवा मोर्चा ने बिजेवॉइएम केयर्स एवं बिजेवॉइएम ब्लड हेल्पलाइन के माध्यम से अनगिनत लोगों की सहायता की है, और आगे भी करने के लिए प्रतिबद्ध हैं । 30 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार 2.0 अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण करने पर युवा मोर्चा की टीम आनेवाले सप्ताह में पुरे देश में "वोकल फॉर लोकल" का प्रचार प्रसार करने के लिए "आत्मनिर्भर भारत अभियान" चलायेगी वोकल फॉर लोकल के समर्थन में अपनी डीपी भी बदलने का आग्रह किया गया है। अर्जित ने कहा कि मुख्य रूप से बैठक में मोदी सरकार द्वारा कोरोना की वैश्विक महामारी को देखते हुए व्यापक स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रयासों को सराहा एवं कोरोना योद्धाओं एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स का आभार प्रकट किया। साथ ही मोदी 2.0 सरकार द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लेकर विभिन्न अधिनियम, संशोधन संसद में ध्वनि मत से पारित कराकर कई लंबित मसले सुलझाए। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को इसका लाभ भी मिला जो अतुलनीय है जिसमें न्यू इंडिया की नींव रखी गयी थी। इसके साथ ही पीएम गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को महत्वपूर्ण लाभ पहुंचाया गया जो एक सराहनीय कदम है। कोविड-19 के बचाव, राहत एवं देश की अर्थव्यवस्था को ठीक कर पट्टी पर लाने के लिए "आत्मनिर्भर भारत" के माध्यम से 20 लाख करोड़ की राशि विभिन्न सेक्टर्स के लिए सुनिश्चित करने के लिए बधाई दिया है। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए स्वाबलंबन द्वारा लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिलाने के लिए कार्य करने एवं वोकल फ़ॉर लोकल के माध्यम से मेक इन इंडिया से अब मेक फार वर्ल्ड के संकल्प को साकार करने का है। अर्जित ने इस प्रकार के विशेष वर्चुअल बैठक के लिए सभी भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके सेवा कार्य के लिए बधाई दिया है। केंद्रीय नेतृत्व को बधाई देने वालों में भाजयुमो के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी आशीष पांडे, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष चन्दन ठाकुर, सिद्धार्थ साह, मोहित सिंह, हेमंत कुमार आदि प्रमुख रूप से हैं।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें