Bhagalpur News:दूध विक्रेता संघ भागलपुर को रेलवे स्टेशन परिसर में स्थान दिए जाने की मांग

ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने रेलवे डीआरएम मालदा से मोबाइल पर बात कर एवं व्हाट्सएप पर कॉपी भेज कर दूध विक्रेता संघ भागलपुर को रेलवे स्टेशन परिसर में स्थान दिए जाने की मांग की है। डीआरएम को लिखे पत्र में राजद नेता ने कहा है कि दुग्ध विक्रेता संघ के सदस्य को स्टेशन परिसर के उत्तर भाग में दुग्ध बेचने के लिए रेलवे द्वारा मकान बना कर दिया गया था। लेकिन अब उस जगह पर सौंदर्यीकरण हो गया। इसके बाद उन्हें मकान तोड़कर दूसरे जगह स्थान दिया गया। अब वहां पर भी रेलवे द्वारा काम करने की बात की जा रही है। जिसके कारण दुग्ध विक्रेता के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अतः श्रीमान से निवेदन है कि दुग्ध विक्रेता संघ को मकान बनाकर लीज पर दिया जाए जिससे वहां पर समुचित व्यवस्था हो सके। रेलवे द्वारा जो राजस्व निर्धारित किया जाएगा वह दिया जाएगा जिससे इन लोगों को दूध का रोजगार करने में आसानी हो सके और अपना और घर परिवार का जीवन यापन आसानी से कर सकें।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें