Bhagalpur News:ऑनलाइन वर्चुअल जन संवाद कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेत्री का जनसंपर्क अभियान

ग्राम समाचार, भागलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह ऑनलाइन वर्चुअल जन संवाद कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर ने भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल तिलकामांझी, विजय मित्रा, ईश्वरनगर और चम्पानगर मंडल के दर्जनों शक्ति केंद्रों के सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनता के बीच  सघन जनसम्पर्क चलाया। भाजपा नेत्री प्रीति शेखर ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए सोशल मीडिया के द्वारा इस प्रकार का संवाद किसी भी राजनितिक दल के लिए अनूठा है और भाजपा के कार्यकर्ता इसको लेकर बहुत उत्साहित भी हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को जन संवाद का लिंक प्रदान किया गया एवं लोगों से अपील की गई, वो हर बूथ पर इस कार्यक्रम को जरूर देखें। इस मौके पर जनसम्पर्क के दौरान सूरज शर्मा, मनीष मिश्रा, मानस सिंह,मंडल अध्यक्ष गौरव दास,दिलीप मालाकार, विकास यादव, विक्रम यादव, अवधेश मंडल, घनश्याम मंडल, सुरेश महतो, ऋषि यादव, बालगोपाल साह आदि लोग शामिल रहे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें