Bhagalpur News:राजद नेता के द्वारा सूखा राशन, मास्क एवं डिटॉल साबुन का किया गया वितरण

ग्राम समाचार, भागलपुर। कोरोना को लेकर प्रभावित गरीब परिवारों के बीच शनिवार को जिला परिषद सदस्य प्रीति कुमारी के सौजन्य से राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने सूखा राशन, मास्क एवं डिटॉल साबुन का वितरण किया गया। इस मौके पर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है। मनरेगा मजदूर के खाते से बिचौलिए पैसा निकाल रहे हैं। मजदूरों को बिचौलिए से बचाने के लिए माइक से प्रचार प्रसार एवं मजदूरों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 70 दिन बीत जाने के बावजूद भी कई गरीब परिवारों का राशन कार्ड नहीं बना है। उनको राशन नहीं मिल रहा है, ना ही उन्हें कार्ड बना कर दिया जा रहा है। सरकार मजदूरों के लिए रोजी-रोटी, मकान एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था करे। अन्यथा राजद उक्त सवाल‌ पर आन्दोलन करेगी। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें