Bhagalpur News:सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस

ग्राम समाचार, भागलपुर। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के अधिकतर बूथों पर मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देकर कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस मनाया। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी बूथ पर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुष के नक्शे कदम पर चल कर हमें सीख लेने की आवश्यकता है। सुल्तानगंज नगर क्षेत्र में नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर उपाध्यक्ष मनोज सिंघानिया, नगर महामंत्री  राजीव कुमार, मुनि लाल गुप्ता, शैलेश कुमार, मुकेश कुमार, विजय कुमार, उत्तम कुमार, सुभाष पोद्दार, गौतम सिंह, जिला प्रवक्ता विकास, करण कुमार, श्रवण, नवल पोद्दार, उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम, मंडल महामंत्री प्रवीण मिश्रा, दक्षिणी मंडल में मंडल अध्यक्ष अंशुमन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षनाथ मिश्रा, युवा मंडल अध्यक्ष सत्यम मिश्रा के अलावा कन्हैया झा, मनोरंजन मिश्रा, शाहकुंड में मंडल अध्यक्ष रॉबिन सिंह ने अपनी टीम के साथ बलिदान दिवस मनाया। इसके अलावा सजौर मंडल में मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल महामंत्री मनोज झा, युवा मंडल अध्यक्ष निवेदन भट्ट, मंडल मंत्री अमर झा आदि ने बलिदान दिवस मनाकर उनके चरित्र पर प्रकाश डाला।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें