Bhagalpur News: महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अमित शाह के वर्चुअल "बिहार संवाद" कार्यक्रम में सैंकड़ों महिलाएं हुई शामिल

ग्राम समाचार, भागलपुर। आज देश के गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा वर्चुअल "बिहार संवाद" कार्यक्रम को देखने के लिए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह द्वारा 19 स्थानों पर व्यवस्था की गई थी। जिलाध्यक्ष  श्वेता सिंह ने बताया की मुख्य कार्यक्रम पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित था। जिसमें करीब 230 महिलाओं ने भाग लिया। शेष 18 स्थानों पर महिला मोर्चा के प्रमुख पदाधिकारी के नेतृत्व में जनसंवाद में भाग लेने की व्यवस्था की गई थी। कुल मिलाकर करीब 1800 महिलाओं ने सीधे तौर पर कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के साथ महामंत्री अनामिका ठाकुर, नूतन कुमारी, रीना देवी पांडे,गंगा देवी सिंह, अंजू देवी, प्रीति कुमारी,शशि शर्मा,पिंकी बागोरिया,बबीता मिश्रा, नारायणी मिश्रा, चांदनी पासवान,सीता देवी,सुनीता गोस्वामी,पूजा तिवारी,फूलन देवी, डॉ अलका चौधरी,सोनी आचार्य, अंशु प्रियंका,बबीता मिश्रा, हेलन देवी, किरण राजहंस, कुंदन कुमारी, मधुलता दास, मितू मित्रा आदि सक्रिय भूमिका में लगी हुई थी।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें