Bhagalpur News:जनसंवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजयुमो ने झौंकी पूरी ताकत – आलोक सिंह बंटू

ग्राम समाचार, भागलपुर। आलोक सिंह बंटू प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो ने कहा है कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दो वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 जून रविवार शाम 4 बजे डिजिटल माध्यमों के द्वारा बिहार की आम जनता से जनसंवाद करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बिहार भाजपा के सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर किया जाएगा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह लगातार जिले से लेकर प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गृह मंत्री अमित शाह के बिहार की जनता के साथ जनसंवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में पूरी ताकत झोंक दिया गया है। सोशल डिस्टेन्स का पालन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता सभी बूथ स्तर तक सुनेंगे ,50 से ज्यादा लोग एक स्थल पर नही इकठ्ठा होंगे। सामाजिक दूरी का ख़याल रखते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता विहार वासी को अमित शाह का जनसंवाद सुनवाने का कार्य करेगी। भागलपुर, नवगछिया और बाँका के युवा मोर्चा अध्यक्ष लगातार लोगों के बीच जनसम्पर्क कर रहे है। लोगों को सात जून के दोपहर बाद चार बजे उनका उदबोधन सुनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें